अब ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर चुनाव में खड़े होने वाले कैंडिडेट्स के रंगीन फोटो दिखाई देंगे पहले ब्लैक एंड वाइट फोटो लगाए जाते थे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के नाम बड़े अक्षरों में लिखे जाएंगे ताकि वोटर आसानी से पढ़ सकें बिहार चुनाव से ही चुनाव आयोग की तरफ से इन नए बदलाव की शुरुआत की जा रही है। आगे भारत में होने वाले सभी चुनावों में यह बदलाव लागू होंगे
देशभर में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का प्लान
हाल ही में चुनाव आयोग ने प्लान किया था कि देश भर में एक साथ चुनावी मतदाता पुनरीक्षण वेरिफिकेशन (एसआईआर) करवाया जाएगा रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह होता है तो करीब 15 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर चेतावनी दी है कि अगर सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई तो एसआईआर को रद्द कर दिया जाएगा। इस पर अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी 1987 के बाद जन्मे लोगों को अपने पेरेंट्स के दस्तावेज दिखाने होंगे। चुनाव आयोग ने यह नया नियम लागू किया है निर्वाचन आयोग ने पिछले 6 महीने में 28 पहल की हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सके। इन बदलावों की डिटेल जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध कराई गई है
ईवीएम से जुड़े चार प्रमुख बदलाव
- बैलेट पेपर पर कैंडिडेट्स की कलर फोटो प्रिंटेड होगी
- कैंडिडेट्स का चेहरा फोटो के 3/4 हिस्से पर होगा
- कैंडिडेट्स या नोटा के सीरियल नंबर का फोंट इंटरनेशनल फॉर्मेट में होगा
- फोंट का आकार 30 होगा और बोल्ड फोंट स्टाइल में होगा









