PM Kisan 20th installment: जुलाई में मिलेगी ₹2000 की मदद, मोबाइल नंबर नहीं किया अपडेट तो रह जाएंगे पीछे

PM Kisan 20th installment: इन दिनों देश भर के लाखों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ₹2000 की अगली किस्त इसी महीने यानी कि जुलाई में जारी हो सकती ...

Published

PM Kisan 20th installment: जुलाई में मिलेगी ₹2000 की मदद, मोबाइल नंबर नहीं किया अपडेट तो रह जाएंगे पीछे

PM Kisan 20th installment: इन दिनों देश भर के लाखों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ₹2000 की अगली किस्त इसी महीने यानी कि जुलाई में जारी हो सकती है।

आधार वेरीफिकेशन

इस बीच एलिजिबल किसान इस समय का इस्तेमाल कर अपने डॉक्यूमेंट या कोई भी डिटेल अपडेट कर सकते हैं। वहीं किसानों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएम किसान की किस्तों के क्रेडिट होने का एसएमएस के जरिए ही अलर्ट मिलता है। ओटीपी बेस्ड आधार वेरिफिकेशन के लिए सही मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। स्टेटस अपडेट, शिकायत हल होने और फिर से वेरिफिकेशन के लिए भी मोबाइल नंबर जरूरी है।अगर आपका मोबाइल नंबर खो गया है, यह अभी एक्टिव नहीं है, तो नए नंबर को अपडेट करना बेहद जरूरी है। तो अब आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिर आप किस तरीके से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को एक्टिवेट कर सकते हैं और इसी के साथ ही आपको एसएमएस के जरिए पता चल जाएगा कि आपके खाते में ₹2000 की किस्त आई है या नहीं आई है।

किस्त कैसे चेक करें

चलिए सबसे पहले अब प्रोसेस समझ लेते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pm kangment.in पर जाएं। अब आपको होम पेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना होगा और अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करना होगा। इधर अब आप रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर एंटर करें। यहां से कैप्चा कोड फिल करें और आगे बढ़ने के लिए सर्च पर टैप करें। सर्च में सामने आई प्रोफाइल मिल जाने के बाद अपना नया मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। इधर से अब आप ओटीपी के जरिए वेरीफाई करें। कंफर्म करने के लिए अब आपको नए नंबर पर ओटीपी मिल सकता है।

ऑफलाइन मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

ऑफलाइन मोड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें वह भी आपको बताते हैं। आप चाहे तो ऑफलाइन मोड से भी अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या अपने लोकल एग्रीकल्चर ऑफिस में आधार कार्ड, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर जाना होगा और इसी के साथ ही अपनी सारी डिटेल्स को आपको अपडेट करवाना होगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम मोदी ने किसानों को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की। इस योजना की 19 किस्त अब तक किसानों को मिल चुकी है। लेकिन उन्हें 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि 20वीं किस्त कब तक किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसे लेकर लाखों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यह जरूर कहा जा रहा है कि 10 जुलाई के आसपास किसानों के खाते में 20वीं किस्त आ जाएगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form