Join Whatsapp Group

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने बदले तीन राज्यों के राज्यपाल-उपराज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

President Murmu: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने तीन जगहों के राज्यपाल बदल दिए हैं। राष्ट्रपति ने गोवा, हरियाणा और लद्दाख के राज्यपाल और उपराज्यपाल के पद पर नई नियुक्तियां की हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह नई नियुक्तियां।भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ...

Published

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने बदले तीन राज्यों के राज्यपाल-उपराज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

President Murmu: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने तीन जगहों के राज्यपाल बदल दिए हैं। राष्ट्रपति ने गोवा, हरियाणा और लद्दाख के राज्यपाल और उपराज्यपाल के पद पर नई नियुक्तियां की हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह नई नियुक्तियां।भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। सोमवार 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की घोषणा है।

इन राज्यों में हुए बदलाव

जानकारी के मुताबिक हरियाणा और गोवा के राज्यपाल बदले गए हैं। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने बताया है कि भारत की राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर डॉ बी डी मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। भारत की राष्ट्रपति ने राज्यपाल, उपराज्यपाल की नियुक्तियां की हैं।

नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं

  • प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • पूसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गोवा को मिला नया राज्यपाल

अशोक गजपति राजू वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पीएस श्रीधरण पिल्लई की जगह पर गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं ब्रिगेडियर डॉ. बी डी मिश्रा रिटायर्ड का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

हरियाणा के नए राज्यपाल बने आशिम कुमार घोष

प्रोफेसर आशिम कुमार घोष प्रतिष्ठित शिक्षाविद और राजनीतिक विचारक हैं। उन्हें बंडारू दत्तात्रेय की जगह हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आसिम घोष अब हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे।

नियुक्तियां कब से लागू होंगी?

राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को घोषणा की कि यह नियुक्तियां उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form