राजस्थान की मशहूर सब्जी का अंतराष्ट्रीय बाजार में जलवा, अपने नाम किया ये सम्मान हाल ही में राजस्थान की मशहूर फली सांगरी को मिला GI टैग का दर्जा
क्या है सांगरी?
सांगरी खेजड़ी (Prosopis cineraria) पेड़ पर उगने वाला फल है, जो राजस्थान के शुष्क इलाकों में पाया जाता है। यह केर-सांगरी और पंचकूटा जैसे पारंपरिक व्यंजनों की अहम सामग्री है।
प्रमुख क्षेत्र:
जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर (राजस्थान)
कब मिला GI टैग?
मार्च 2025 को सांगरी को “Maru Sangri” के नाम से GI टैग मिला।
GI टैग की विशेष जानकारी
अनुरोधकर्ता संस्था: राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर
प्रमुख वैज्ञानिक: डॉ. सुजीत कुमार यादव
GI टैग दस्तावेज़: 700 पृष्ठों का विस्तृत अध्ययन
GI टैग के लाभ: (RAS MAINS)
- सांगरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान
- किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी
- नकली उत्पादों पर रोक
- खेजड़ी वृक्ष का संरक्षण
- निर्यात में बढ़ोतरी
पोषण और स्वास्थ्य लाभ:
- फाइबर और मिनरल्स से भरपूर
- गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में सहायक
- आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर
सांस्कृतिक महत्व:
राजस्थान की शादियों, त्योहारों और पारंपरिक भोजों में खास स्थान