सतना में 197 पुलिसकर्मियों का एसपी ने किया तबादला 16 जून का मिला था अल्टीमेटम

सतना पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के 197 पुलिस कर्मियों के तबादले इधर से उधर किए गए हैं। प्रदेश स्तर पर एक पत्र जारी हुआ था जिस पत्र में कहा गया था कि ऐसे पुलिसकर्मी जो चार-पांच वर्ष से ज्यादा किसी एक थाने में जमे हुए हैं उनका 16 जून के पहले तबादला करके प्रदेश को सूचित किया जाए।

सतना में बड़े स्तर पर हुए इस तबादा को इस पत्र से जोड़कर के देखा जा रहा है। प्रदेश के अधिकारियों का ऐसा मानना है कि जो पुलिसकर्मी लंबे समय तक किसी संबंधित थाने में अगर पदस्थ रहता है तो वहां भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ जाती है। अब देखना यह होगा की यह निर्णय कितना कारगर साबित होता है।