Join Whatsapp Group

(शहडोल) देर रात घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

शहडोल, जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। गांव में अपने घर में सो रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ...

Published

देर रात घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

शहडोल, जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। गांव में अपने घर में सो रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव का ही निवासी लल्लू यादव रात के समय घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें करने लगा।

महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की आहट सुनते ही आरोपी मौके से भाग निकला। घटना से घबराई महिला ने अपने पति के साथ तत्काल सिंहपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लल्लू यादव के खिलाफ छेड़छाड़ और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिंहपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि महिलाओं की सुरक्षा केवल सार्वजनिक स्थानों तक ही सीमित चिंता नहीं है, बल्कि अब घर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान भी असुरक्षित होते जा रहे हैं।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form