शहडोल । मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आम नागरिक को छोड़िए, यहां तो पुलिस का घर भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला संभागीय मुख्यालय शहडोल से सामने आया है । जहां बेखौफ चोर पुलिस अधिकारियों को अपना निशाना बना कर उनके घरों में चोरी कर रहे है। एक दिन पहले शहडोल में डीएसपी योगेंद्र सिंह के सरकारी आवास में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था एक दिन बीता भी नहीं था को चोरों ने पुलिस लाइन में स्थित ट्रैफिक निरीक्षक के घर में धावा बोलकर चोरी को अंजाम दिया , लगातार पुलिस अधिकारियों के यहां हो रहे चोरी ने पुलिस की ही सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया….
पहली चोरी की घटना कोतवाली अंतर्गत जेल बिल्डिंग के पीछे रहने वाले विशेष शाखा शहडोल में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ योगेंद्र सिंह के सरकाई सुने आवास में चोरों ने बीती रात्रि धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया, रीवा गए डीएसपी के घर से चोर लैपटॉप और घड़ी चुरा ले गए, लौटने पर टूटी खिड़की और सामान गायब मिला, नौकर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच कर ही रहे थी कि एक और चोरी की वारदात सामने आई, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवेंद्र भगत के पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया ,यही भी चोरी उस वक्त हुई जब ट्राफिक निरीक्षक घर में ताला लगाकर रीवा गए हुए थे, और बताया जा रहा ही ट्रैफिक निरीक्षक घर में तला लगाकर चाभी वही टेबिल के नीचे रखकर चले गए थे, जिससे जानकार चोर आए उनके घर का ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, ट्रैफिक निरीक्षक के सहयोगी की शिकायत पे कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर ऐसा कौन चोर है जो पुलिस को टारगेट कर उन्हीं के घरों में चोरी को अंजाम दे रहे है।
इस पूरे मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि विशेष शाखा में पदस्थ DSP के सुने मकान में चोरी की घटना सामने आई है वही पुलिस लाइन में ट्रैफिक निरीक्षक के सुने मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, दोनो की शिकायत पे कोतवाली में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है ।









