MP News, 10 अप्रैल से नेशनल हाईवे भिंड ग्वालियर इटावा तक सिक्स लेन एवं गौं अभ्यारण को लेकर भिंड खण्डा रोड पर संत समाज सभी धरने पर बैठे हुए थे सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए संतों ने हवन भी किया और शाम को कैंडल मार्च भी निकाला गया था वहीं आज मौके पर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय एवं भिंड सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं भिंड कलेक्टर मौके पर पहुंचे उन्होंने संता से आग्रह किया कि आप हमें थोड़ा सा समय दें और धरने को समाप्त करें वही संतों ने 6 महीने का समय दिया है 6 महीने के अंदर हाईवे का काम चालू हो जाना चाहिए जब तक हाईवे फोर लाइन नहीं बनता तब तक इस रोड पर टोल नहीं वसूला जाना चाहिए वही संतों ने कहा कि जल्द कोई प्रमाण इसका हमें दे दिया जाए की हाईवे का काम चालू हो रहा है । वही दंदरौआ धाम के महाराज और का खनैता धाम के महाराज और जैन मुनि सबल महाराज भी पहुंचे थे धरने पर बैठे जिसकी रूप रेखा बना रहे थे कालिदास महाराज ने सभी से निवेदन किया कि 6 महीने का इंतजार करें
वही इस पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा की डीपीआर बनाकर भिंड कलेक्टर के द्वारा भेज दिया गया है बहुत जल्द काम चालू होगा ।
वही भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र भेजा है जिसमें 3200 करोड़ की स्वीकृति मिली है और जल्द इस रोड का काम चालू होगा वही 25 अप्रैल को एक बैठक रखी गई है इस बैठक में इस हाईवे की स्वीकृति मिल जाएगी ।









