एक बार फिर निरहुआ और आम्रपाली ने Bhojpuri Song ‘पजरवा सट ना’ गाने पर मचाई धूम फैंस का जीता दिल वीडियो हुई वायरल

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और मशहूर कलाकार आम्रपाली दुबे दोनों ने अपने नए गाने ‘पजरवा सट ना’ पर बहुत धूम मचाई है। जिसकी वीडियो देश भर में खूब वायरल हो रही है जिसमें करोड़ों व्यूज मिल रहे ...

Published

एक बार फिर निरहुआ और आम्रपाली ने Bhojpuri Song ‘पजरवा सट ना’ गाने पर मचाई धूम फैंस का जीता दिल वीडियो हुई वायरल

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और मशहूर कलाकार आम्रपाली दुबे दोनों ने अपने नए गाने ‘पजरवा सट ना’ पर बहुत धूम मचाई है। जिसकी वीडियो देश भर में खूब वायरल हो रही है जिसमें करोड़ों व्यूज मिल रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी पर्दे पर खूब धमाल मचाती है। जो सभी को बहुत ज्यादा पसंद भी आती है।

इस गाने को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म संयोग का है। इस गाने को विजय चौहान और अंजलि यादव ने गया है। ‘पजरवा सट ना’ गाने की लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इस भोजपुरी सॉन्ग डांस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली ने कमाल का डांस किया है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली को रोमांस करते देखा गया है। इस गाने की शूटिंग समंदर किनारे और बेहतरीन बैकग्राउंड में की गई है। जिसमें दोनों कलाकारों की खूब प्रशंशा की गई है।

निरहुआ और आम्रपाली ने अब तक कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमें उन्होंने कई रोमांटिक गानों पर कमाल का डांस किया है। जो आए दिन वायरल होती रहती है। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी बहुत पसंद आती हैं। निरहुआ और आम्रपाली दोनों कलाकार वर्षों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं और फैंस का भी दिल जीत रहे हैं।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form