Vivo X200 FE: दोस्तों फाइनली Vivo ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo X200 FE को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन, प्राइसिंग और सभी जरूरी बैंक ऑफर्स की जानकारी अब बाहर आ चुकी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस स्मार्टफोन में क्या खास है और क्या आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं।
डिस्प्ले में कॉम्पैक्ट डिजाइन और दमदार रिफ्रेश रेट
Vivo X200 FE में 6.31 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है जिन्हें कॉम्पैक्ट साइज के फोन पसंद हैं। खासकर गर्ल्स के लिए यह छोटा फोन एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
कैमरा सेटअप में ZEISS का साथ, लेकिन एक कमी
सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का पंच-होल स्टाइल कैमरा दिया गया है। रियर साइड की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप लेंस भी है। ZEISS कोलैबोरेशन से कैमरा क्वालिटी में निखार आता है, लेकिन 8MP का वाइड एंगल लेंस थोड़ा कमजोर लगता है।
बैटरी बड़ी, चार्जिंग स्पीड दमदार
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो टाइप-C पोर्ट के साथ आती है और 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले साइज छोटा होने के बावजूद इतनी बड़ी बैटरी एक बड़ा प्लस पॉइंट है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है।
परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 9300+
इस फोन में MediaTek का Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि यह डिवाइस एक परफॉर्मेंस फोन नहीं है। यह कैमरा और डिजाइन सेंट्रिक यूज़र्स के लिए है। गेमिंग और हेवी यूज के लिए शायद यह सबसे बेस्ट ऑप्शन न हो।
प्रीमियम फीचर्स से लैस है यह स्मार्टफोन
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूल स्पीकर्स और IP68/IP69 वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस मिलती है। साथ ही यह Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है और कंपनी चार साल तक Android अपडेट्स देने का वादा कर रही है।
कीमत और वेरिएंट कितना देना होगा खर्च
Vivo X200 FE दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। पहला वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹54,999 रखी गई है। दूसरा वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹59,999 है। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और ओपन सेल 23 जुलाई से शुरू होगी।
बैंक ऑफर्स से कीमत में मिलेगी राहत
अगर आप HDFC, SBI या Axis Bank के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ₹6000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे बेस वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत ₹49,000 हो जाती है। यह ऑफर Flipkart और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा









