Weather Alert: दिल्ली में दस्तक देगा मानसून, यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert: दिल्ली एनसीआर के लोगों को मनसून का इंतजार है गर्मी ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है हालांकि बीच में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई लेकिन उससे कोई खास राहत नहीं मिली ...

Published

Weather Alert: दिल्ली में दस्तक देगा मानसून, यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert: दिल्ली एनसीआर के लोगों को मनसून का इंतजार है गर्मी ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है हालांकि बीच में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई लेकिन उससे कोई खास राहत नहीं मिली माना जा रहा है कि जल्द ही भारी बारिश के साथ दिल्ली में मानसून की एंट्री होने वाली है रविवार को दिन भर बादल छाए रहे सोमवार को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है अधिकतम तापमान 33 से 35° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28° सेल्सियस तक रह सकता है इसके बाद 24 से 27 जून तक बादल छाए रहेंगे

IMD की रिपोर्ट

आईएमडी के अनुसार मानसून को लेकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई है अब सिर्फ बारिश का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां मानसून पूरी तरह से प्रभावी हो चुका है प्रदेश में बारिश हो रही है अगले दो दिनों तक विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं प्रदेश में 27 जून तक बारिश हो सकती है 23 जून को प्रदेश में मूसधार बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है वहीं बिहार में मौसम विभाग ने बताया है कि यहां दक्षिण पश्चिम मानसून की मजबूत स्थिति बनी हुई है 27 जून तक अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित अन्य भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी किया है इसमें बताया गया है कि 23 और 24 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई है आईएमडी ने अगले 48 घंटे के लिए बिहार के गोपालगंज सिवान सारण शिवहर सीतामणि मधुबनी सुपोल मधेपुरा सहरसा पूर्णनिया और कटिहार जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है इन जिलों में 30 से 40 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 24 और 25 जून को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची रामगढ़ हजारीबाग गुमला बोकारो और खूंटी में जबकि 25 जून को इन जिलों के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सिमड़ेगा और सरायकेला खरसावा में भारी बारिश होने की संभावना है इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 23 जून को अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है इसके बाद अगले 3 दिनों 24 25 और 26 जून को तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है उन्होंने बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र भी है इस कारण झारखंड में आगामी दिनों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form