Weather Update: अगर बात दिल्ली की करें तो दिल्ली वालों को अभी उमस और तंग करेगी। यहां बारिश आज नहीं होगी। यहां अधिकतम तापमान 38 से 39° जा सकता है। फिलहाल बरसात की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश की राजधानी में 6 जुलाई को तो बरसात नहीं होगी लेकिन 7 जुलाई को दिल्ली वालों को खुशखबरी मिल सकती है। 7 जुलाई से फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। जिसके लिए यहां पर अलर्ट भी जारी किया गया है।
बारिश को लेकर आईएमडी का कैसा अलर्ट?
बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिसकी गति 56 से 66 कि.मी./ घंटे की हो सकती है। अगर दिल्ली की आबोहवा की बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है। दिल्ली में आज सुबह 6:00 बजे एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। वहीं बात पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की करें तो बादल फटने की वजह से बाढ़ जैसे हालात की मार सह रहे हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, उन्ना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वह घर से निकलते वक्त मौसम विभाग का अपडेट जरूर जान लें। वहीं मंडी में बादल फटने से भयंकर तबाही मची हुई है। यहां अभी तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है।
किन-किन राज्यों में बाढ़ का खतरा
बात यूपी की करें तो यूपी की लखनऊ, हरदोई, कानपुर, आगरा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर, खीरी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, नोएडा, मथुरा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेगी। बिजली चमकेगी। बात राजस्थान की करें तो राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर में बारिश के साथ आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। लोगों से सचेत रहने की अपील की गई है।
एन इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
बात अन्य राज्यों की करें तो गुजरात में जहां कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं पंजाब के अधिकतर हिस्सों में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बरसात। जबकि केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है क्योंकि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भी बारिश कहर बरपा सकती है।









