YouTube: 15 जुलाई 2025 से YouTube की मोनेटाइजेशन नीति में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। इस नई नीति के अनुसार, अब सिर्फ वही कंटेंट कमाई के योग्य माना जाएगा जिसमें मौलिकता, मानवीय योगदान और रचनात्मकता हो।
इन चैनलों पर लटकी तलवार
ऐसे सभी चैनल जो AI-जेनरेटेड, दोहराया गया या कम मेहनत वाला वीडियो कंटेंट पोस्ट करते हैं, अब उन्हें मोनेटाइजेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। YouTube ने साफ कर दिया है कि Faceless चैनल, AI वॉइसओवर और reused वीडियो अब खतरे में हैं, जब तक उनमें पर्याप्त मूल्यवर्धन नहीं किया गया हो।
इनका रहेगा मोनेटाइजेशन सुरक्षित
हालांकि, विश्लेषण, रिएक्शन, ट्यूटोरियल या वैयक्तिक शैली में तैयार किया गया वीडियो कंटेंट इस बदलाव से प्रभावित नहीं होगा और उसकी कमाई सुरक्षित रहेगी।
YouTube का कड़ा संदेश
YouTube ने अपने बयान में यह स्पष्ट किया है कि “Original बनो, Copy नहीं!” अब समय है बदलाव का और यह जरूरी है कि क्रिएटर्स AI को एक टूल की तरह उपयोग करें, न कि विकल्प की तरह।









